Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति सरायकेला पहुंची, विकास योजनाओं की करेगी समीक्षा

सरायकेला: झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति के दो सदस्य शनिवार को सरायकेला पहुंचे। समिति में मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह और सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो शामिल हैं। सरायकेला पहुंचने पर दोनों विधायकों का सर्किट हाउस में जिला प्रशासन की ओर से भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान एनडीसी सह जिला कृषि पदाधिकारी रौशन नीलकमल ने जिला प्रशासन की ओर से दोनों जनप्रतिनिधियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

सरकारी योजनाओं की होगी समीक्षा

स्वागत समारोह के बाद समिति के सदस्यों ने जिला प्रशासन के साथ प्रस्तावित समीक्षा बैठक की तैयारी की। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न सरकारी एवं विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।जिला प्रशासन ने बैठक के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विकास योजनाओं का करेंगे स्थल निरीक्षण

समीक्षा बैठक के बाद सदाचार समिति के सदस्य जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण भी करेंगे। निरीक्षण के दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन और गुणवत्ता का आकलन किया जाएगा।समिति के दोनों सदस्य शनिवार रात सरायकेला सर्किट हाउस में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button