Bihar INFACTBreakingNews

Bihar: लालू यादव और राबड़ी देवी की Z+ सुरक्षा वापस, तेजस्वी को यथावत मिली Y+ सुरक्षा

पटना: बिहार सरकार ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव करते हुए उनकी Z+ श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली है। गुरुवार (4 जून, 2026) को जारी आदेश के अनुसार अब दोनों नेताओं को पूर्व मुख्यमंत्री के प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।हालांकि सुरक्षा में कटौती के बावजूद लालू यादव और राबड़ी देवी को सरकारी स्तर पर सुरक्षा मिलती रहेगी।

लालू और राबड़ी को अब मिलेगी यह सुरक्षा

नए आदेश के तहत दोनों नेताओं को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस से 2-8 हाउस गार्ड,पटना जिला बल से 2 अंगरक्षक,मुख्यालय त्वरित प्रतिक्रिया दल से पायलट वाहन,बुलेटप्रूफ वाहन की सुविधा,एस्कॉर्ट एवं पायलट वाहन की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।

तेजस्वी यादव की Y+ सुरक्षा बरकरार

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की Y+ श्रेणी की सुरक्षा पहले की तरह जारी रहेगी।इस सुरक्षा व्यवस्था में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस से 1-4 हाउस गार्ड,पटना जिला बल से 6 अंगरक्षक (3 सादे लिबास और 3 वर्दीधारी),एस्कॉर्ट वाहन के साथ सुरक्षा दल तैनात रहेगा।

तेज प्रताप, मीसा भारती और राजश्री यादव की सुरक्षा में बदलाव

नई व्यवस्था के अनुसार तेज प्रताप यादव को अब केवल एक अंगरक्षक मिलेगा। इससे पहले उन्हें A श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त थी।राज्यसभा सांसद मीसा भारती को तीन सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराए जाएंगे।राजश्री यादव (तेजस्वी यादव की पत्नी) को एक सुरक्षाकर्मी दिया जाएगा।

आरजेडी ने फैसले पर उठाए सवाल

सुरक्षा में कटौती के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय राजनीतिक उद्देश्य से लिया गया प्रतीत होता है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कृत्रिम माहौल बनाने की कोशिश कर रही है और पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव तथा राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती नियमों के अनुरूप नहीं है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

बिहार सरकार के इस फैसले के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। विपक्ष इसे राजनीतिक दृष्टिकोण से देख रहा है, जबकि सरकार की ओर से इसे सुरक्षा समीक्षा प्रक्रिया का हिस्सा बताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button