BreakingGujarat INFACTNews

Gujrat: हाईप्रोफाइल ‘लेडीज जुआ अड्डा’ बेनकाब, सेंटोसा हाइट अपार्टमेंट के फ्लैट से 7 महिलाएं गिरफ्तार

सूरत : सूरत की उत्रान पुलिस ने शहर के एक पॉश इलाके में चल रहे हाईप्रोफाइल जुए के अड्डे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सेंटोसा हाइट अपार्टमेंट के एक फ्लैट में छापेमारी कर 7 महिलाओं को रंगेहाथ जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के बाद से पूरे वीआईपी इलाके में हड़कंप मच गया है।

फ्लैट नंबर 202 में चल रहा था ‘कैसीनो’

उत्रान पुलिस की सर्विलांस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सेंटोसा हाइट के बी-ब्लॉक स्थित फ्लैट नंबर 202 में अवैध रूप से जुए का खेल चल रहा है। पुलिस के अनुसार, फ्लैट मालकिन रेखा बेन किशोर भाई झुलसाना अपने निजी आर्थिक लाभ के लिए शहर के अलग-अलग इलाकों से संपन्न महिलाओं को बुलाकर जुआ खिलवाती थी।

नकदी और मोबाइल समेत 50 हजार का सामान जब्त

पुलिस ने जब मौके पर दबिश दी, तो वहां सात महिलाएं ताश के पत्तों पर दांव लगाती पाई गईं। तलाशी के दौरान पुलिस ने दांव पर लगे 17,430 रुपये नकद राशि ,आरोपियों के पास से 5 महंगे स्मार्टफोन को जब्त किया है। लगभग 50,000 रुपये मूल्य का सामान पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।

जुगाड़ अधिनियम के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने पकड़ी गई सभी सातों महिलाओं के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 4 और 5 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इन महिलाओं के मोबाइल कॉल डिटेल्स और वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि इस सिंडिकेट में और कौन-कौन शामिल है।

जांच में बड़ा खुलासा: काफी समय से सक्रिय था अड्डा

शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि यह जुआ अड्डा काफी समय से संचालित हो रहा था। आसपास के इलाकों की रसूखदार महिलाएं यहां नियमित रूप से आती थीं। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस नेटवर्क के तार शहर के अन्य बड़े सट्टेबाजों या जुआ अड्डों से भी जुड़े हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button