Entertainment: दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का ट्रेलर रिलीज,इम्तियाज-रहमान का फिर दिखेगा जादू

मनोरंजन डेस्क: दिलजीत दोसांझ की आगामी फिल्म मैं वापस आऊंगा का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड में अपनी दमदार पहचान बना चुके दिलजीत की इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच पहले से ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।फिल्म की कहानी 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है और एक अधूरी प्रेम कहानी को दर्शाती है।

ट्रेलर में दिखा इमोशनल सफर

ट्रेलर में दिलजीत दोसांझ एक लोकप्रिय यूट्यूबर की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं।कहानी में उनके दादाजी का किरदार नसीरुद्दीन शाह निभा रहे हैं, जो अपनी मृत्यु शैया पर अपनी बिछड़ी प्रेमिका को याद करते दिखाई देते हैं।दादाजी की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए दिलजीत पाकिस्तान जाकर उस महिला की तलाश करते हैं, जिससे उनके दादा 78 वर्षों पहले विभाजन के दौरान बिछड़ गए थे।ट्रेलर में यह सवाल छोड़ दिया गया है कि क्या दोनों प्रेमी इतने वर्षों बाद दोबारा मिल पाएंगे या नहीं।

इम्तियाज अली ने किया निर्देशन

फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है।फिल्म में संगीत ए आर रहमान ने दिया है, जबकि गीत इरशाद कामिल द्वारा लिखे गए हैं।

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

फिल्म में शरवरी वाघ और वेदांग नारंग युवा प्रेमियों की भूमिका में नजर आएंगे।वहीं नसीरुद्दीन शाह बड़े उम्र वाले किरदार में दिखाई देंगे।

12 जून को रिलीज होगी फिल्म

ट्रेलर, गानों और टीज़र के जरिए फिल्म पहले ही सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोर चुकी है।दिलजीत दोसांझ की हिंदी भाषी दर्शकों के बीच भी मजबूत फैन फॉलोइंग है, जिसके चलते फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।मैं वापस आऊंगा 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Exit mobile version