Bihar: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी की रस्में शुरू, 25 नवंबर को आएगी बारात

मोकामा। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी का कार्यक्रम शुरू हो गया है। शुक्रवार को तिलक और फलदान की रस्म के साथ विवाह समारोह की विधिवत शुरुआत हुई। इस दौरान परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने दुल्हन बनने जा रहीं शिवांगी की गोद भराई की रस्म पूरी की। अनंत सिंह की पत्नी और मोकामा की पूर्व विधायक नीलम देवी ने बेटी के सिर पर अपना पल्लू रखकर उसे आशीर्वाद दिया। इस मौके पर शिवांगी अपने ससुराल पक्ष की ओर से आई लाल साड़ी पहने नजर आईं।विधायक अनंत सिंह ने भी सोशल मीडिया पर तिलक और फलदान समारोह का वीडियो साझा किया है। वीडियो में घर की महिलाएं शिवांगी की गोद भराई करती दिखाई दे रही हैं।

25 नवंबर को बिहटा से आएगी बारात

शिवांगी की बारात 25 नवंबर को पटना के बिहटा से आएगी। उनके होने वाले पति का नाम ऋषिकेश कुमार है। शादी को लेकर अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां में भव्य तैयारियां की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि विधायक अपने दामाद को करीब 2 से 3 करोड़ रुपये की लैंड रोवर डिफेंडर कार भी उपहार में देंगे।

घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी सफेद थार

शुक्रवार सुबह अनंत सिंह नदवां गांव स्थित घुड़दौड़ मैदान पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। 25 नवंबर को शादी के दिन यहां घुड़दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर के नामी घोड़ों के शामिल होने की बात कही गई है। प्रतियोगिता के विजेता को इनाम में सफेद थार गाड़ी दी जाएगी। यह गाड़ी नदवां गांव पहुंच चुकी है।

जानिए शिवांगी की शादी का पूरा कार्यक्रम

शादी की रस्मों और समारोहों को लेकर कई दिनों का कार्यक्रम तय किया गया है।

चार लाख मेहमानों के आने का दावा, 10 बीघा में तैयार हो रहा पंडाल

25 नवंबर को नदवां गांव में भव्य प्रीतिभोज का आयोजन भी रखा गया है। इसमें करीब चार लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया जा रहा है। मेहमानों के लिए 150 तरह के पकवान तैयार किए जाने की जानकारी दी गई है।शादी समारोह को लेकर नदवां गांव में महलनुमा शाही पंडाल तैयार किया जा रहा है। इसके लिए लगभग 10 बीघा जमीन पर टेंट लगाया गया है। वहीं, वीवीआईपी मेहमानों के आगमन के लिए गांव में हेलीपैड भी बनाए गए हैं। शादी और उससे जुड़े आयोजनों को लेकर पूरे इलाके में भव्य तैयारियां चल रही हैं।

Exit mobile version