Delhi:नीट के 22 लाख स्टूडेंट्स के साथ धोखा’, राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग की

नई दिल्ली: नीट यूजी 2026 परीक्षा पेपर लीक के मामले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला और कहा कि नीट के 22 लाख छात्रों के साथ धोखा हुआ है। उन्होंने पीएम मोदी से मांग की है कि वे तुरंत शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लें।

छात्रों की मेहनत बर्बाद हुई

राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक वीडियो शेयर किया और नीट पेपर लीक मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि नीट परीक्षा के लिए पिछले 2 साल में 22 लाख स्टूडेंट्स ने काफी मेहनत की लेकिन उनकी मेहनत बर्बाद हो गई है। पूरा देश जानता है कि परीक्षा से दो दिन पहले व्हाट्सएप पर नीट का पेपर बांटा जा रहा था। डिस्ट्रीब्यूट किया जा रहा था। हिंदुस्तान के एजुकेशन मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान जी कहते हैं कि मेरा कुछ लेना देना नहीं।

विपक्ष को तरजीह नहीं दी गई

राहुल गांधी ने कहा कि कमेटी ने रेकमेंडेशन किया था कि विपक्ष के लोग कमेटी में बैठें लेकिन उसको उन्होंने डस्टबिन में फेंका। कहा कि इसका कोई मतलब नहीं है, कोई जरूरत नहीं है। सच्चाई है कि आपने हिंदुस्तान का जो कोर है, जो सेंटर है उसको डैमेज किया है। राहुल गांधी ने कहा कि यह एक नेक्सेस है।

80 बार पेपर लीक का आरोप

राहुल गांधी ने इसे बीजेपी और आरएसएस का नेक्सस का आरोप लगाया और कहा कि इस देश में 80 बार पेपर लीक हुआ है और 2 करोड़ युवाओं का भविष्य बर्बाद हुआ है। प्रधानमंत्री को तरंत आदेश देना चाहिए कि धर्मेंद्र प्रधान जी इस्तीफा दें और जो दोषी लोग हैं उनको पकड़ के जेल में डाला जाए।बता दें कि नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रो पर आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में करीब 22.5 लाख छात्र शामिल हुए थे। बाद में पेपर लीक के आरोपों के बाद एनटीए ने परीक्षा रद्द कर दी थी। सीबीआई जांच में राजस्थान के एक गिरोह का पता चला। कई गिरफ्तारियां भी हुई हैं। अब यह परीक्षा 21 जून को आयोजित कराई जाएगी। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अगले वर्ष से नीट को कंप्यूटर आधारित बनाने की घोषणा की है

Exit mobile version