Bengal: पश्चिम बंगाल में नई सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू, आज होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो रही है। भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की अहम बैठक आज दोपहर 2 बजे कोलकाता में आयोजित की जाएगी।बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बतौर पर्यवेक्षक शामिल होंगे। वहीं मोहन माझी को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

विधायक दल के नेता का होगा चुनाव

सूत्रों के मुताबिक बैठक में बीजेपी विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा। इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।बताया जा रहा है कि विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम सहमति बनाई जाएगी।

9 मई को होगा शपथ ग्रहण समारोह

नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को आयोजित किया जाएगा। बीजेपी इस समारोह को भव्य बनाने की तैयारी में जुटी हुई है।समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है।

20 राज्यों के मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल

जानकारी के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह में देश के करीब 20 राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। बीजेपी इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर शक्ति प्रदर्शन के रूप में पेश करने की तैयारी कर रही है।

बंगाल की राजनीति पर पूरे देश की नजर

पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विधायक दल की बैठक और मुख्यमंत्री चयन को लेकर पार्टी नेताओं और समर्थकों की नजरें कोलकाता पर टिकी हुई हैं।

Exit mobile version