Bengal: फलता में ईवीएम के ‘कमल’ बटन पर टेप? अमित मालवीय ने वीडियो शेयर कर टीएमसी पर लगाया वोटिंग में बाधा का आरोप

कोलकाता/फलता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के दौरान फलता विधानसभा क्षेत्र से बड़ी अनियमितता की खबरें सामने आ रही हैं। भाजपा के आईटी सेल प्रमुख और बंगाल के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने दावा किया है कि कई बूथों पर ईवीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ की गई है ताकि भाजपा के पक्ष में मतदान को रोका जा सके।

क्या है पूरा मामला?

अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर तीन वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया है कि फलता विधानसभा के कई पोलिंग बूथों पर भाजपा के चुनाव चिह्न (कमल) वाले बटन को टेप चिपकाकर ढक दिया गया है। * मतदाताओं को परेशानी: मालवीय के अनुसार, इससे मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में वोट डालने में न केवल दिक्कत हो रही है, बल्कि उन्हें भ्रमित भी किया जा रहा है।उन्होंने सीधे तौर पर टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर और उनके समर्थकों पर चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। बता दें कि फलता विधानसभा सीट डायमंड हार्बर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आती है।

इन बूथों पर गड़बड़ी का दावा

अमित मालवीय ने अपने पोस्ट में विशेष रूप से निम्नलिखित बूथों का जिक्र किया है, जहां उनके अनुसार गड़बड़ी पाई गई जिसमे बूथ संख्या 144 पार्ट 170, रूम नंबर 2 (हरिणडांगा हाई स्कूल),बूथ संख्या 189 ।

अब तक की प्रतिक्रिया

इन आरोपों के बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है। बीजेपी ने इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग से करने की बात कही है और मांग की है कि इन बूथों पर पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।अभी तक राज्य सरकार, टीएमसी या चुनाव आयोग की ओर से इन विशिष्ट आरोपों और वीडियो की सत्यता पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Exit mobile version