Uttar Pradesh: बलिया में युवक ने पत्नी और सास की गला रेतकर हत्या, ससुर गंभीर

बलिया जिले में एक सनसनीखेज डबल मर्डर की घटना सामने आई है। नगरा थाना क्षेत्र के बछईपुर गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास की गला रेतकर हत्या कर दी, जबकि ससुर और अपने तीन साल के बेटे पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया।घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है।

छत के रास्ते घर में घुसकर किया हमला

जानकारी के अनुसार, बछईपुर निवासी अंतू गुप्ता ने अपनी बेटी प्रीति की शादी कुछ वर्ष पहले गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहाचवर निवासी अमित गुप्ता से की थी।पारिवारिक विवाद के चलते प्रीति पिछले कुछ महीनों से अपने मायके में रह रही थी।बताया जा रहा है कि आरोपी अमित गुप्ता रात में पड़ोसी के घर की दीवार के सहारे छत के रास्ते घर में घुसा और पत्नी प्रीति,सास सुशीला,ससुर अंतू,बेटे अवि पर चाकू से हमला कर दिया।

अस्पताल में दो की मौत

घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें रात करीब 3 बजे जिला अस्पताल ले जाया गया।डॉक्टरों ने प्रीति और उसकी मां सुशीला को मृत घोषित कर दिया, जबकि ससुर अंतू गुप्ता की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी रेफर किया गया है।तीन साल का बच्चा सुरक्षित बताया जा रहा है।

आरोपी फरार, पुलिस की टीमें तलाश में

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्वाट टीम,सर्विलांस टीम,फील्ड यूनिट को लगाया गया है।

पारिवारिक विवाद बना वजह

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो इस खौफनाक वारदात की वजह बना। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Exit mobile version