MP INFACTNews

Madhya Pradesh: सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े सिर में मारी गोली,अस्पताल में ‘ब्रेन डेड’ घोषित

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के रांझी थाना अंतर्गत संजय नगर में आज सुबह एक सनसनीखेज वारदात हुई। बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने एक 32 वर्षीय सिविल इंजीनियर के सिर में सरेराह गोली मार दी। इस हमले में इंजीनियर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें डॉक्टरों ने ‘ब्रेन डेड’ घोषित कर दिया है।

बच्चे को स्कूल छोड़कर लौट रहे थे घर

मृतक की पहचान बड़ा पत्थर निवासी क्लेरिंस उर्फ राजा (32 वर्ष) के रूप में हुई है।क्लेरिंस सुबह करीब 8 बजे अपनी बाइक (MP 20 NW 1145) से अपने बच्चे को स्कूल छोड़कर वापस घर लौट रहे थे।संजय नगर के पास पहले से घात लगाए बैठे दो बाइक सवार नकाबपोशों ने उनके करीब आकर सीधे सिर में गोली दाग दी।गोली क्लेरिंस के सिर में ही फंस गई। उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें ‘ब्रेन डेड’ घोषित कर दिया। फिलहाल उनकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टर सर्जरी कर रहे हैं।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हमलावर

वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावर वारदात को अंजाम देकर भागते नजर आ रहे हैं।सूचना मिलते ही रांझी सीएसपी सतीश साहू और थाना प्रभारी उमेश गोलहनी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है और शहर के मुख्य मार्गों पर नाकाबंदी कर दी गई है।पुलिस इसे रंजिश का मामला मानकर तफ्तीश कर रही है, हालांकि परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।

दो माह पहले पत्नी का हुआ था देहांत

इस दुखद घटना ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। क्लेरिंस के छोटे भाई रोनाल्ड ने बताया किपरिवार पहले से ही सदमे में था क्योंकि क्लेरिंस की पत्नी का दो माह पहले ही देहांत हुआ था।घर में अब एक छोटा बच्चा है, जिसे आज सुबह ही क्लेरिंस स्कूल छोड़कर आ रहे थे।

पुलिस का बयान

सीएसपी सतीश कुमार साहू ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या कार्यस्थल या व्यक्तिगत जीवन में क्लेरिंस का किसी से विवाद चल रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button