EntertainmentNews

Entertainment: एस एस राजामौली की ‘वाराणसी’ का ग्लोबल डेब्यू, कॉमिक कॉन मेक्सिको 2026 में दिखेगी पहली झलक

मनोरंजन डेस्क: फिल्म निर्माता एस. एस. राजामौली अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ के साथ सिनेमा जगत में बड़ा धमाका करने को तैयार हैं। फिल्म को कॉमिक कॉन एक्सपीरियंस मेक्सिको 2026 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा। 24 अप्रैल को थंडर स्टेज पर एक विशेष पैनल के जरिए फिल्म की झलक दुनियाभर के दर्शकों को दिखाई जाएगी।

‘Varanasi to the World’ सेगमेंट में खास प्रस्तुति

इस खास इवेंट में निर्माता एस. एस. कार्तिकेय ‘Varanasi to the World’ नामक सेगमेंट प्रस्तुत करेंगे।इस दौरान राजामौली का वीडियो मैसेज,पहले कभी न देखे गए बिहाइंड-द-सीन्स फुटेज और लाइव इंटरैक्शन शामिल होगा, जिससे फैंस को फिल्म के विजन को करीब से समझने का मौका मिलेगा।

पहले भी मिल चुकी है शानदार प्रतिक्रिया

फिल्म की पहली झलक यूरोप के प्रतिष्ठित सिनेमाघर Le Grand Rex में आयोजित ट्रेलर फेस्टिवल में दिखाई गई थी, जहां दर्शकों ने जबरदस्त तालियों और जयकारों के साथ स्वागत किया था।

स्टारकास्ट ने बढ़ाया क्रेज

फिल्म में महेश बाबू ‘रुद्र’ के दमदार रोल में,पृथ्वीराज सुकुमारन ‘कुंभ’ के किरदार में और प्रियंका चोपड़ा जोनास ‘मंदाकिनी’ के रूप में नजर आएंगी।महेश बाबू का त्रिशूल के साथ बैल पर सवार लुक पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

रिलीज डेट भी कंफर्म

राजामौली ने फिल्म के टाइटल की घोषणा पहले ही कर दी थी। अब यह मेगा फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button