Bihar INFACTNews

Bihar: बिहार में 24 अप्रैल को सम्राट सरकार का फ्लोर टेस्ट, बहुमत साबित करना लगभग तय

पटना: सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में अपना फ्लोर टेस्ट देगी। इसके लिए एक दिन का विशेष सत्र बुलाया गया है।सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री विश्वास मत का प्रस्ताव पेश करेंगे, जिसके बाद इस पर मतदान कराया जाएगा।

नई सरकार को साबित करना है बहुमत

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और 14 अप्रैल को इस्तीफे के बाद 15 अप्रैल को नई सरकार का गठन हुआ था।सम्राट चौधरी ने दो डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव के साथ शपथ ली थी। ऐसे में संवैधानिक प्रक्रिया के तहत सरकार को अब सदन में बहुमत साबित करना है।

एनडीए के पास मजबूत संख्या

बिहार विधानसभा की कुल क्षमता 243 सीटों की है, जिनमें फिलहाल 242 विधायक हैं। बहुमत के लिए 122 विधायकों का समर्थन जरूरी है।इस समय एनडीए के पास 201 विधायक हैं, जबकि विपक्ष के पास एआईएमआईएम और बीएसपी समेत कुल 41 विधायक ही हैं।ऐसे में फ्लोर टेस्ट में सरकार के सामने किसी प्रकार की चुनौती नहीं मानी जा रही है।

बंगाल से लौट रहे भाजपा विधायक

फ्लोर टेस्ट में शामिल होने के लिए भाजपा के विधायक पश्चिम बंगाल से लौटने लगे हैं, जहां वे चुनाव प्रचार में व्यस्त थे।पहले चरण का मतदान पूरा होने के बाद सभी विधायक अब पटना पहुंच रहे हैं और 24 अप्रैल को सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे।

कैबिनेट विस्तार की तैयारी

फ्लोर टेस्ट और अन्य राज्यों के चुनाव खत्म होने के बाद बिहार कैबिनेट विस्तार की भी संभावना जताई जा रही है।फिलहाल मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम ही सरकार चला रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, मई के पहले सप्ताह में मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button