Jharkhand: देवघर पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, बाबा बैद्यनाथ धाम में किया पूजा-अर्चना
देवघर: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा आज देवघर पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। देवघर पहुंचने के बाद वे गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के साथ ठाकुरबाड़ी सत्संग आश्रम पहुंचे और गुरुदेव से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।
बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में विधि-विधान से की पूजा
आश्रम में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। मंदिर में दर्शन के दौरान उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।
सांसद निशिकांत दुबे के आवास पर किया भोजन
पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री निशिकांत दुबे के देवघर स्थित आवास पहुंचे, जहां उन्होंने भोजन किया। इसके बाद वे देवघर हवाई अड्डा के लिए रवाना हो गए।
मीडिया से नहीं की बातचीत
देवघर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही अपनी यात्रा पूरी की।