Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: सरायकेला छऊ महोत्सव में 12 अप्रैल को गूंजेगी सोना महापात्रा की आवाज

सरायकेला: सरायकेला के ऐतिहासिक राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र में आयोजित होने वाले आगामी छऊ महोत्सव को लेकर संगीत प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। ओडिशा की सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका सोना महापात्रा 12 अप्रैल को इस महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देंगी।

‘रंगवती’ गाने से मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान

ओडिशा में जन्मीं सोना महापात्रा ने सीईटी भुवनेश्वर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक किया है। इसके बाद उन्होंने सिम्बायोसिस सेंटर फॉर मैनेजमेंट एंड एचआरडी, पुणे से मार्केटिंग और सिस्टम्स में एमबीए की पढ़ाई पूरी की।सोना महापात्रा को टीवी शो सत्यमेव जयते के जरिए “मुझे क्या बेचेगा रुपैया” और “बेखौफ आज़ाद” जैसे गीतों से देशभर में लोकप्रियता मिली। वह इस शो के संगीत प्रोजेक्ट की कार्यकारी निर्माता भी रही हैं।उनका प्रसिद्ध गीत रंगवती विश्व स्तर पर काफी चर्चित रहा है और आज भी श्रोताओं के बीच बेहद लोकप्रिय है।

छऊ महोत्सव में गूंजेंगे लोकप्रिय गीत

राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के विशेष आग्रह पर सोना महापात्रा ने महोत्सव में शामिल होने का न्योता स्वीकार कर लिया है। अपनी बुलंद और सुरीली आवाज के लिए मशहूर सोना महापात्रा इस शाम अपने लोकप्रिय गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देंगी।

तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

छऊ महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन और कला केंद्र की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन को भव्य और यादगार बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि बड़ी संख्या में आने वाले दर्शकों को बेहतर अनुभव मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button