Sports: क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म हुआ! भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे चरण के कार्यक्रमों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। देश में होने वाले चुनावों के मद्देनजर पहले केवल एक महीने का शेड्यूल जारी किया गया था, लेकिन अब गवर्निंग काउंसिल ने लीग चरण के बाकी सभी 50 मैचों का खाका तैयार कर लिया है।
13 अप्रैल से दोबारा शुरू होगा रोमांच
दूसरे चरण का आगाज 13 अप्रैल 2026 को होगा, जब हैदराबाद के मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़ंत होगी।शेष 50 मैच 13 अप्रैल से 24 मई 2026 के बीच खेले जाएंगे।यह मुकाबले भारत के 12 प्रमुख शहरों— बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ में आयोजित होंगे।
डबल-हेडर और समय सारणी
दूसरे चरण के दौरान कुल 8 डबल-हेडर (एक दिन में दो मैच) मुकाबले देखने को मिलेंगे।
दोपहर के मैच: भारतीय समयानुसार दोपहर 03:30 बजे से शुरू होंगे।
शाम के मैच: शाम 07:30 बजे से टॉस होगा और खेल शुरू होगा।
होम ग्राउंड्स का गणित: धर्मशाला और रायपुर को मिले मैच
इस बार कई टीमों के घरेलू मैचों के वेन्यू में विविधता देखने को मिल रही है
पंजाब किंग्स: अपने घरेलू मैच न्यू चंडीगढ़ और धर्मशाला में खेलेगी (धर्मशाला में 3 मैच होंगे)।
राजस्थान रॉयल्स: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 4 घरेलू मैचों की मेजबानी करेगी।
आरसीबी : बेंगलुरु में 3 और रायपुर में 2 घरेलू मुकाबले खेलेगी।
प्ले-ऑफ और फाइनल पर सस्पेंस बरकरार
बीसीसीआई ने लीग चरण का पूरा शेड्यूल तो दे दिया है, लेकिन प्ले-ऑफ और फाइनल मुकाबले की तारीखों और वेन्यू का खुलासा अभी नहीं किया गया है। बोर्ड का कहना है कि नॉकआउट मुकाबलों के आयोजन स्थलों की घोषणा बाद में की जाएगी।
टूर्नामेंट के इस दूसरे पड़ाव में अंक तालिका की जंग और तेज होने की उम्मीद है, क्योंकि टीमें प्ले-ऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाएंगी। प्रशंसक अब 28 मार्च से शुरू होने वाले पहले मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
