Jharkhand: शीतला मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ ध्वज पूजन, 25 मार्च को निकलेगी भव्य कलश यात्रा

जमशेदपुर : साकची स्थित शीतला मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला शुरू हो गई है। इसी क्रम में मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ ध्वज पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर माता शीतला का आशीर्वाद लिया।

पंडित बलराम पांडेय ने संपन्न कराया अनुष्ठान

मंदिर में पूजा-अर्चना का शुभारंभ दोपहर 12:15 बजे हुआ। मुख्य पुजारी पंडित बलराम पांडेय के नेतृत्व में ध्वज पूजन का कार्य संपन्न कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ध्वज स्थापित किया गया, जिसे सुख-समृद्धि और विजय का प्रतीक माना जाता है।

महाभोग और विशेष व्यवस्था

श्रद्धालुओं की सुविधा और आस्था को देखते हुए मंदिर प्रबंधन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं जिसमे मंदिर में दो दिनों तक महाभोग की व्यवस्था की गई है, जहाँ श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे। पूजा के दौरान भक्ति गीतों और माता के भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

25 मार्च को भव्य कलश यात्रा

आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए मंदिर समिति ने बताया कि भगवान की नई मूर्ति स्थापना के निमित्त 25 मार्च को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा।यह यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर निर्धारित मार्गों से होते हुए पवित्र नदी घाट तक जाएगी। कलश यात्रा के बाद विधिवत अनुष्ठान के साथ भगवान की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी।मंदिर कमेटी ने इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में भक्तों को शामिल होने का आग्रह किया है।

Exit mobile version