EntertainmentNews

Entertainment: दिग्गज बंगाली अभिनेता बिप्लव दासगुप्ता का निधन, 17 से ज्यादा सीरियल्स में किया काम

कोलकाता। ‘गुमनामी’ और ‘जुल्फिकार’ जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए पहचाने जाने वाले दिग्गज बंगाली अभिनेता बिप्लव दासगुप्ता का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को यहां निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार दासगुप्ता पिछले कुछ समय से सर्जरी के बाद होने वाली स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं से जूझ रहे थे। शुक्रवार को टॉलीगंज स्थित गोल्फ क्लब रोड आवास पर बेचैनी महसूस होने के बाद दासगुप्ता को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दासगुप्ता के परिवार में उनकी पत्नी और बेटी हैं। दासगुप्ता ने ‘केमिस्ट्री मासी’, ‘जगमाया’ और ‘चेकमेट’ जैसे टीवी धारावाहिकों में भी अपने अभिनय की छाप छोड़ी थी। दासगुप्ता के पार्थिव शरीर को ‘टेक्नीशियन स्टूडियो’ ले जाये जाने पर फिल्म, टेलीविजन और ओटीटी जगत की हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

17 से ज्यादा सीरियल्स में किया काम

बिप्लव दासगुप्ता बंगाली सिनेमा की टीवी की दुनिया में काफी पहचाने के कलाकार माने जाते थे। उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन किरदारों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है। बिप्लव लंबे समय से बंगाली सिनेमा का हिस्सा रहे हैं। साल 1998 में उन्होंने पहले प्रोजेक्ट द बंगाली नाइट में काम किया था। इसके बाद कहिनी नाम के सीरियल में भी काम किया है जो 1996 में रिलीज हुआ था। इसके साथ ही टीवी में बंगाली भाषा के कई सिरियल्स में कमाल का काम कर अपनी पहचान बनाई है। 

निधन पर दुखी हुआ कोलकाता सिनेमाई संसार


बिप्लव दासगुप्ता के निधन पर बंगाली सिनेमा के दिग्गजों ने शोक जताया है। बिप्लव को साल 2024 में सीरियल कैमिस्ट्री मासी नाम के सीरियल में देखा गया था। अ होली कॉन्सपिरेसी नाम के प्रोजेक्ट में भी उन्होंने अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया था जो 2022 में रिलीज हुई थी। इसके साथ ही जुल्फिकारी, फलूदा और गुमनामी के जौसे प्रोजेक्ट्स में भी उन्होंने काम किया है। बिप्लव दासगुप्ता के निधन से पहले उनकी पत्नी और बेटी ने उनका ध्यान रखा है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। अब बिप्लव दासगुप्ता के निधन पर कोलकाता सिनेमा के सितारों ने शोक प्रकट करते हुए इसे एक अपूरणीय क्षति बताया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button