Bihar: पटना में जदयू कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर बवाल

पटना: बिहार की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब मुख्यमंत्री नितीश कुमार के राज्यसभा नामांकन की खबर सामने आई। इस फैसले के बाद जदयू के नाराज कार्यकर्ताओं ने पटना में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

जदयू और भाजपा कार्यालय के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बीजेपी और जदयू कार्यालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाकर मुख्यमंत्री के फैसले पर पुनर्विचार की मांग की।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह फैसला लोकतंत्र में जनता के जनादेश और आत्मसम्मान का अपमान है।

पीएम मोदी के पोस्टर पर पोती कालिख

विरोध के दौरान जदयू कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के बाहर नरेंद्र मोदी के पोस्टर पर कालिख पोतकर अपना आक्रोश जताया। इससे इलाके में राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया।

कार्यकर्ताओं की चेतावनी

नाराज कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे किसी भी हालत में नीतीश कुमार को दिल्ली नहीं जाने देंगे। उनका कहना है कि जनता ने नीतीश कुमार के नाम पर वोट दिया है।प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने मांग की कि निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाया जाए। उन्होंने कहा कि इससे कम उन्हें कुछ भी मंजूर नहीं है।

सड़क पर उतरने की चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार के साथ छल हुआ है और इस छल का जवाब जनता देगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे और सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Exit mobile version