EntertainmentOdisha INFACT

34 साल की उम्र में मशहूर सिंगर ने दुनिया को कहा अलविदा, CM ने जताया दुख; मौत की वजह आई सामने

Humane Sagar Death: मशहूर सिंगर ह्यूमन सागर अब इस दुनिया में रहे। कई दिनों से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी और वो जिंदगी और मौत से जंग रहे थे। उनके निधन से इंडस्ट्री में मातम पसर गया है।
Humane Sagar Death: मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर आई है। मशहूर सिंगर ह्यूमन सागर के निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है। वो महज 34 साल के थे। ह्यूमन कई दिनों से जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे थे। लड़ते-लड़ते सोमवार (17 नवंबर) शाम को उन्होंने अंतिम सांस ली और इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
ह्यूमन सागर की मौत के पीछे की वजह मल्टी-ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम बताई जा रही है। कई दिनों से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।

ये रही ह्यूमन सिंगर की मौत की वजह
14 नवंबर को दोपहर 1.10 बजे ह्यूमन सागर को गंभीर हालत में AIIMS भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने फौरन उन्हें ICU में शिफ्ट किया और उनके कई टेस्ट हुए। रिपोर्ट्स के अनुसार उनके शरीर के कई जरूरी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। डॉक्टरों ने बताया कि ह्यूमन एक्यूट-ऑन-क्रोनिक लिवर फेल्योर, बाइलेटरल न्यूमोनिया और डायलेटेड कार्डियोमायोपैथी से जूझ रहे थे। उनकी हालत लगातार बिगड़ रही थी और डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। अंत में सोमवार शाम को उनका निधन हो गया।कम उम्र में यूं ह्यूमन सागर के दुनिया छोड़कर जाने से उनके तमाम चाहने वालों को गहरा सदमा लगा है। सोशल मीडिया पर तमाम लोग उन्हें श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं।CM मोहन मांझी ने जताया दुख
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन मांझी ने ह्यूमन सागर के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा, “ह्यूमन सागर के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। उनका निधन हमारे संगीत और सिनेमा के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। ओम शांति।”ह्ययूमन सिंगर ओडिशा के सबसे पसंद किए जाने वाले सिंगर्स में से एक थे, जिन्होंने अपनी आवाज से लाखों दिल जीते। ‘इश्क तू ही तू’ के टाइटल ट्रैक से वो मशहूर हुए। ओडिया फिल्मों के लिए ह्यूमन ने सैकड़ों गाने रिकॉर्ड किए। उनके हिंदी एलबम ‘मेरा यह जहां’ को भी काफी पसंद किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button