Bihar INFACTNews

Bihar: निर्दयी पति ने पत्नी को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, बचाने आई साली पर भी जानलेवा हमला

बक्सर: बिहार के बक्सर जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ के इंडस्ट्रियल थाना क्षेत्र के परसिया गांव में एक सनकी पति ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी ही पत्नी की लाठी-डंडों और चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस बीच अपनी बहन को बचाने आई मृतका की सगी बहन (साली) को भी आरोपी ने नहीं बख्शा और उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

पारिवारिक विवाद ने लिया खूनी रूप

जानकारी के अनुसार, घटना का मुख्य कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है। मृतका के देवर ने बताया कि उसके सगे बड़े भाई का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने आपा खो दिया और अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया।

साली की हालत नाजुक, अस्पताल में संघर्ष

मृतका की सगी बहन, जो अपनी बहन को बचाने की कोशिश कर रही थी, वह भी इस हमले में लहूलुहान हो गई। उसे आनन-फानन में बक्सर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ वह जीवन और मौत के बीच जूझ रही है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है।

मौके पर पहुंचे डीएसपी: जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही बक्सर डीएसपी गौरव पांडे दलबल के साथ परसिया गांव पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और पीड़ित परिवार से पूछताछ की। डीएसपी ने मीडिया को बताया इंडस्ट्रियल थाना के परसिया गांव में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी और एक अन्य महिला (साली) के साथ मारपीट की गई है। इस हिंसा में आरोपी की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

गांव में पसरा सन्नाटा

इस वारदात के बाद पूरे परसिया गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button