Sonam Kapoor Second Pregnancy: सोनम कपूर 40 की उम्र में दूसरी बार बनेंगी मां, इस अंदाज में किया अनाउंस

एक्ट्रेस सोनम कपूर ने फाइनली अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने बेबी बंप के साथ फोटो शेयर की है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर फाइनली अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर को कंफर्म कर दिया है। लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए उन्होंने अपनी कुछ नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इसमें वह एक खूबसूरत हॉट-पिंक वूल सूट पहने अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। खास बात यह रही कि सोनम ने कैप्शन में स्पेशल कैप्शन लिखा है जिसमें उन्होंने सिर्फ मां लिखा है। इस पोस्ट ने ही उनकी गुड न्यूज की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

सोनम कपूर दूसरी बार बनेंगी मां
सोनम कपूर की दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर फैंस के बीच की हफ्तों से कयास और अनुमान लगाए जा रहे थे। अब खुद एक्ट्रेस ने इन अटकलों को खत्म करते हुए अपनी खुशखबरी को सबके साथ शेयर कर दी है। सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वह स्टाइलिश हॉट-पिंक प्योर वूल सूट में नजर आ रही हैं, जिसमें उनके पैडेड शोल्डर्स और सिग्नेचर स्टाइलिंग साफ झलक रही है। तस्वीरों में वह अपना बेबी बंप थामे हुए नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में वह काफी ग्लोंइग दिख रही हैं।

2022 में पहली बार बने थे माता-पिता
सोनम कपूर ने बिजनेस मैन आनंद आहूजा के साथ साल 2018 में शादी की थी। उसके पहले दोनों का लंबा रिलेशनशिप रहा था। दोनों ने अगस्त 2022 में अपने पहले बेटे का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने वायु रखा है। अब कपल अपने दूसरे बच्चे के आने का इंतजार कर रहे हैं। उनके दूसरे बच्चे का जन्म साल 2026 में होगा। इस बात की पुष्टी सोनम कपूर ने अपने पोस्ट में खुद की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए स्पेशल कैप्शन में सिर्फ ‘मां’ लिखा है। साथ ही इंस्टाग्राम की स्टोरी में उन्होंने लिखा है कि साल 2026 की स्प्रिंग के मौसम में वह अपने दूसरे बेबी का स्वागत करेंगी। बता दें कि एक्ट्रेस की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबरें अक्टूबर 2025 में सामने आने लगी थीं। कहा जा रहा था कि उस समय सोनम अपनी दूसरी तिमाही में थीं। हालांकि, सोनम ने तब इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी।

फिल्मों में सोनम का सफर
एक्टर अनिल कपूर की बेटी सोनम ने फिल्मी दुनिया की शुरुआत साल 2005 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘ब्लैक’ में सहायक निर्देशक के रूप में की थी। उन्होंने साल 2007 में ‘सांवरिया’ से एक्टिंग डेब्यू किया। इसके बाद उन्हें ‘आई हेट लव स्टोरीज’, ‘रांझणा’, ‘भाग मिल्खा भाग’, ‘संजू’, ‘नीरजा’, और ‘वीरे दी वेडिंग’ में देखा गया। उन्हें आखिरी बार 2023 में रिलीज हुई थ्रिलर फिल्म ‘ब्लाइंड’ में देखा गया था, जिसमें पूरब कोहली और लिलेट दुबे भी नजर आए।

Exit mobile version