Bihar INFACTBreakingNews

Bihar: बिहार में सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, लापरवाही पर 15 अधिकारी सस्पेंड

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रशासनिक लापरवाही के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित राज्य स्तरीय सहयोग शिविर के दौरान आम लोगों से मिली शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई। निलंबित अधिकारियों में विभिन्न जिलों में तैनात अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, इंजीनियर, कार्यपालक पदाधिकारी और राजस्व कर्मचारी शामिल हैं।

सहयोग शिविर में मुख्यमंत्री ने सुनीं आम लोगों की शिकायतें

मंगलवार को पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में राज्य स्तरीय सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आम लोगों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनीं। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों और जिलाधिकारियों को शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान करने का निर्देश दिया।

शिकायतों का निपटारा नहीं करने पर 15 अधिकारी सस्पेंड

सहयोग शिविर के तहत प्राप्त आवेदनों का समय पर निपटारा नहीं करने, काम में लापरवाही बरतने और लोगों की समस्याओं का उचित समाधान नहीं करने के आरोप में मुख्यमंत्री ने 15 अधिकारियों को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया।निलंबित किए गए अधिकारियों में अलग-अलग जिलों के अंचलाधिकारी, बीडीओ, इंजीनियर, कार्यपालक पदाधिकारी और राजस्व कर्मचारी शामिल हैं।

निलंबित अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केवल निलंबन तक ही कार्रवाई सीमित नहीं रखी, बल्कि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने का भी निर्देश दिया है। इस कार्रवाई के बाद बिहार के प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है।मुख्यमंत्री की इस कार्रवाई को सरकारी कामकाज में जवाबदेही तय करने और आम लोगों की शिकायतों के समयबद्ध समाधान से जोड़कर देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button