News

Pakistan-Afghanistan: खत्म होगा पाकिस्तान और अफगानिस्तान में जारी खूनी संघर्ष, सीजफायर के लिए दोनों तैयार; कतर ने कराई मध्यस्थता

Pakistan- Afghanistan Ceasefire: पाकिस्तान और अफगानिस्तान में जारी संघर्ष को कम करने के लिए कतर की राजधानी दोहा में शांति वार्ता आयोजि हुई। पहली शांति वार्ता में दोनों देश तत्काल युद्धविराम के लिए तैयार हो गए हैं।

Pakistan- Afghanistan news: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी टकराव अब कम होता दिख रहा है। दोनों देशों के बीच सीजफायर को लेकर सहमति बन गई है। कतर और तुर्की की मध्यस्थता से दोहा में एक शांति वार्ता हुई। इसमें अफगानिस्तान और पाकिस्तान तत्काल युद्ध विराम के लिए तैयार हो गए हैं। कतर के विदेश मंत्रालय की ओर से यह जानकारी दी गई। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच कई दिनों से संघर्ष चल रहा था। तालिबान लड़ाकों ने कुछ ही घंटों में पाकिस्तान की हालत खराब कर दी। इसमें दोनों ओर से कई सैनिक और नागरिक मारे गए थे।

साढ़े चार घंटे चली बैठक में बनी सहमति

जानकारी के अनुसार पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने ताजा संघर्ष को कम करने के लिए कतर की राजधानी दोहा में शांति वार्ता की, जो करीब साढ़े 4 घंटे तक चली। बंद कमरे की इस बातचीत में दोनों देशों के शीर्ष प्रतिनिधि मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि दोनों ने रविवार (19 अक्टूबर) सुबह दोबारा मिलने का फैसला किया है।

कतर के विदेश मंत्रालय का बयान

वहीं, कतर के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने तत्काल युद्धविराम पर सहमति जताई है। बयान में बताया गया, “कतर और तुर्की की मध्यस्थता में दोहा में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच वार्ता का एक दौर आयोजित किया गया। वार्ता के दौरान, दोनों पक्ष तत्काल युद्धविराम, स्थायी शांति और स्थिरता को मजबूत करने के लिए तंत्र स्थापित करने पर सहमत हुए।”

बयान में आगे कहा गया, “दोनों पक्षों ने युद्धविराम की स्थिरता सुनिश्चित करने और विश्वसनीय एवं स्थायी तरीके से इसके कार्यान्वयन की पुष्टि करने के लिए आने वाले दिनों में अनुवर्ती बैठकें आयोजित करने पर भी सहमति व्यक्त की।”

धोखेबाज पाकिस्तान पर भरोसा करेगा तालिबान ?

रिपोर्ट्स के मुताबिक वार्ता के दौरान पाकिस्तान ने सीमित संघर्ष विराम बढ़ाने और सैन्य आवाजाही के लिए सुरक्षित कॉरिडोर बनाने की मांग रखी है। वहीं तालिबान ने पाकिस्तान से सीमा पार हवाई कार्रवाई रोकने और उनके कब्जे में जो भी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के लड़ाके हैं, उन्हें सौंपने को कहा है।

दोनों देशों के बीच इस टकराव की शुरुआत तब हुई, जब बिना उकसावे के पाकिस्तान ने काबुल पर टीटीपी के मुखिया नूर वली महसूद को निशाना बनाते हुए एयरस्ट्राइक कर दी। इसके बाद अफगानिस्ता ने भी जवाब दिया। तालिबान लड़ाकों ने कुछ ही घंटों में पाक की हालत खराब कर दी और वो घुटनों पर आ गया। पाकिस्तान के गिड़गिड़ाने के बाद दोनों देशों के बीच पहले 48 घंटों का सीजफायर हुआ था, जो बाद में आगे भी बढ़ गया। तब भी पाकिस्तान ने अपना दोगला चेहरा दिखाते हुए सीजफायर तोड़ा और फिर एयरस्ट्राइक की। पाक के इस हमले में 3 अफगान खिलाड़ी समेत कई लोगों की मौत हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button