BreakingDelhi INFACTNews

Delhi: दिल्ली में सीजेपी नेताओं और केंद्र सरकार के बीच बैठक, एक महीने से जारी प्रदर्शन खत्म होने की उम्मीद

नई दिल्ली। दिल्ली में करीब एक महीने से जारी कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार और संगठन के नेताओं के बीच अहम बैठक शुरू हो गई है। पहले यह बैठक कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में प्रस्तावित थी, लेकिन बाद में इसका स्थान बदलकर वीपी हाउस कर दिया गया। बैठक को लेकर वीपी हाउस के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

प्रदर्शन समाप्त होने की जताई जा रही उम्मीद

सूत्रों के अनुसार, सीजेपी नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच चल रही बातचीत में प्रदर्शन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हो रही है। माना जा रहा है कि यदि बातचीत सकारात्मक रही तो लंबे समय से जारी आंदोलन समाप्त हो सकता है।

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अभिजीत दीपके का कहना है कि उनका आंदोलन नीट पेपर लीक मामले को लेकर है और जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। संगठन के समर्थक पिछले कई सप्ताह से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रदर्शन के दौरान हुई थी हिंसा

इससे पहले जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान हिंसा की घटनाएं भी सामने आई थीं। प्रदर्शन के दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों द्वारा पुलिस पर पथराव और बोतलें फेंकने की सूचना मिली थी। इस घटना में दिल्ली पुलिस के कुछ अधिकारी और पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इसके बाद सरकार ने बातचीत के जरिए समाधान निकालने की पहल की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button