Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: झारखंड पहुंचे डूरंड कप की ट्रॉफी, 26 जुलाई से रांची में होगा एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज

झारखंड के खेल इतिहास में पहली बार राजधानी रांची को एशिया के सबसे पुराने और देश के सबसे प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप 2026 की मेजबानी का अवसर मिला है। आगामी 26 जुलाई से टूर्नामेंट के मुकाबले मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले जाएंगे।

रांची पहुंची डूरंड कप की ट्रॉफी

टूर्नामेंट के आयोजन से पहले शनिवार को डूरंड कप की ट्रॉफी रांची पहुंची। ट्रॉफी के स्वागत के साथ शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

पूरे शहर में कराया जा रहा ट्रॉफी टूर

आयोजन समिति की ओर से डूरंड कप की ट्रॉफी को पूरे रांची शहर में टूर कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट से जोड़ना और फुटबॉल के प्रति उत्साह बढ़ाना है।

चार प्रमुख स्थानों पर फोटो सेशन की व्यवस्था

राजधानी रांची के चार प्रमुख स्थानों पर ट्रॉफी को आम लोगों के लिए प्रदर्शित किया जा रहा है। यहां फुटबॉल प्रेमी ट्रॉफी के साथ सेल्फी और फोटो लेकर इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनने का अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।

खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल

डूरंड कप की मेजबानी मिलने से झारखंड के खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है। पहली बार राज्य में इस प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होने को खेल इतिहास की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

राज्य सरकार, खेल विभाग, भारतीय सेना और आयोजन समिति मिलकर टूर्नामेंट की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए सुरक्षा, दर्शक सुविधाओं और खेल प्रबंधन से जुड़े सभी इंतजाम किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button