Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: 5 जून को पलामू पहुंचेंगी डीजीपी तदाशा मिश्रा,कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की करेंगी समीक्षा

पलामू: झारखंड की पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा शुक्रवार, 5 जून को पलामू दौरे पर आ रही हैं। उनके दौरे को लेकर पुलिस महकमे में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस दौरान वे पलामू प्रमंडल के तीनों जिलों के पुलिस पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करेंगी।

कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर होगी चर्चा

उच्च स्तरीय बैठक में प्रमंडल की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन, सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसिंग की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। साथ ही विभिन्न संवेदनशील मामलों और चुनौतियों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

अधिकारियों से लेंगी जमीनी फीडबैक

डीजीपी तदाशा मिश्रा बैठक के दौरान जिलेवार अपराध की स्थिति और पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी लेंगी। इसके अलावा वे पुलिस अधिकारियों से क्षेत्र की जमीनी हकीकत और स्थानीय चुनौतियों को लेकर फीडबैक भी प्राप्त करेंगी।

प्रभावी और जनोन्मुखी पुलिसिंग पर जोर

बैठक में पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी, जवाबदेह तथा जनोन्मुखी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। साथ ही लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और अपराध नियंत्रण के लिए रणनीति पर भी चर्चा होगी।पुलिस मुख्यालय के इस महत्वपूर्ण दौरे को पलामू प्रमंडल में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button