Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के नवनिर्वाचित सदस्यों का भव्य स्वागत, हाई कोर्ट के अधिवक्ताओं ने दी बधाई

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय के हॉल नंबर-2 में बुधवार को एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के नवनिर्वाचित सदस्यों— प्रशांत कुमार सिंह, ललित यादव और मौली सिन्हा का अधिवक्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उन्हें ऐतिहासिक जीत की बधाई दी।

अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा का संकल्प

समारोह के दौरान नवनिर्वाचित सदस्यों ने अपने संबोधन में मतदाताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि काउंसिल अधिवक्ताओं के हितों और उनकी सुरक्षा के लिए हर संभव ठोस कदम उठाएगी। बार और बेंच के बीच बेहतर तालमेल और युवा अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी।

समारोह में मौजूद गणमान्य अधिवक्ता

स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता शामिल हुए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पंकज कुमार सिंह, आशीष शेखर, सौमित्रो बरोई, राधा कृष्ण गुप्ता,पिंकी साव, किरण सुषमा खोया, कविता कुमारी, सुष्मिता कुमारी, सोनी कुमारी ,विकास कुमार, कर्मवीर सिंह, औलिया बेगम, विशाल कुमार राठौर, ईशानी सिंह, राकेश कुमार दुबे, शिवम कुमार सिंह समेत कई अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

बार काउंसिल 2026-31 का नया विजन

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के इस नए कार्यकाल से राज्य भर के अधिवक्ताओं को काफी उम्मीदें हैं। नवनिर्वाचित सदस्यों ने यह भरोसा दिलाया है कि वे अधिवक्ताओं के मान-सम्मान और पेशेवर समस्याओं के निराकरण के लिए 24×7 उपलब्ध रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button