BollywoodEntertainmentMaharashtra INFACTNews

Bollywood: ‘लव एंड वॉर’ का बजट ₹400 करोड़ के पार, एक्टर्स नहीं ले रहे फीस

मुंबई: अपनी फिल्मों में भव्यता और परफेक्शन के लिए मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली एक बार फिर चर्चा में हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ न केवल अपनी स्टारकास्ट (रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल) की वजह से सुर्खियां बटोर रही है, बल्कि इसके भारी-भरकम बजट ने भी सबको चौंका दिया है।

₹350 करोड़ से ₹425 करोड़ तक का सफर

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फिल्म का बजट शुरुआत में 350 करोड़ रुपये तय किया गया था, लेकिन अब यह बढ़कर 425 करोड़ रुपये हो गया है।भंसाली अपने विजन और हर फ्रेम के साथ कोई समझौता नहीं करते। परफेक्शन की इसी चाहत में फिल्म का शूट शेड्यूल 120 दिनों से बढ़कर 175 दिन हो गया है।फिल्म के कई बड़े डांस सीक्वेंस और महत्वपूर्ण दृश्यों की शूटिंग अभी बाकी है, जिससे प्रोडक्शन की लागत लगातार बढ़ रही है।

एक्टर्स की फीस शामिल नहीं: ली है ‘प्रॉफिट शेयर डील ‘

हैरान करने वाली बात यह है कि इस ₹425 करोड़ के बजट में रणबीर, आलिया और विक्की की एक्टिंग फीस शामिल नहीं है।तीनों लीड एक्टर्स ने फीस के बजाय प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल को चुना है।उन्हें फिल्म के थिएटर रेवेन्यू से होने वाले मुनाफे में हिस्सा मिलेगा। यह आज के समय में फिल्ममेकर्स और एक्टर्स के बीच की एक बड़ी रिस्की लेकिन फायदे वाली डील मानी जा रही है।

रिलीज से पहले ₹200 करोड़ की रिकवरी

बजट बढ़ने के बावजूद फिल्म ने रिलीज से पहले ही शानदार बिजनेस शुरू कर दिया है। भंसाली ने राइट्स बेचकर करीब 200 करोड़ रुपये रिकवर कर लिए हैं:नेटफ्लिक्स ने फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स लगभग 130 करोड़ रुपये में खरीदे हैं।म्यूजिक और सैटेलाइट राइट्स लगभग 80 करोड़ रुपये में बिके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button