Uncategorized

Jharkhand: कोल्हान विश्वविद्यालय के मानव घोष ने राज्य स्तरीय वाद-विवाद में गाड़ा झंडा,मिला तृतीय पुरस्कार और ₹25,000 की राशि

जमशेदपुर। झारखंड राज्य युवा आयोग के तत्वावधान में आयोजित “युवा ज्ञान समागम 2025–26” के अंतर्गत राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि मानव घोष ने अपनी तार्किक क्षमता और वाकपटुता का शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि ने न केवल विश्वविद्यालय बल्कि पूरे कोल्हान क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

25 विश्वविद्यालयों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा

रांची में आयोजित इस भव्य समागम में झारखंड के 25 विश्वविद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य राज्य के युवाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करना था जहाँ वे समसामयिक विषयों पर अपने ज्ञान, तर्कशक्ति और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन कर सकें।

मानव के ‘तथ्य-आधारित’ तर्कों ने जीता निर्णायक मंडल का दिल

वाद-विवाद के दौरान मानव घोष ने मुख्य वक्ता के रूप में विषय के पक्ष और विपक्ष में अत्यंत सूक्ष्म और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने भाषण मे जटिल विषयों पर सटीक डेटा और तथ्यों का उल्लेख किया। विचारों को बिना किसी हिचकिचाहट के स्पष्ट रूप से रखा। उनकी प्रभावशाली आवाज और आत्मविश्वास ने निर्णायक मंडल को विशेष रूप से प्रभावित किया।

नकद पुरस्कार और अतिथियों का प्रोत्साहन

मानव घोष की इस सफलता पर झारखंड राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव ने उन्हें ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद उपस्थित थे।विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे मंच युवाओं में नेतृत्व क्षमता और वैचारिक स्पष्टता विकसित करने के लिए आवश्यक हैं।

कोल्हान विश्वविद्यालय में हर्ष का माहौल

मानव घोष की इस बड़ी उपलब्धि पर कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव और विभिन्न संकायों के प्रोफेसरों ने उन्हें बधाई दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि मानव की यह जीत अन्य छात्रों को भी बौद्धिक और शैक्षणिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button