Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: दुबई में 7वें रोल बॉल विश्व कप के लिए भारतीय टीम रवाना, जमशेदपुर के श्रीकांत साहू भारतीय पुरुष टीम में शामिल

जमशेदपुर। दुबई में आयोजित होने जा रहे 7वें रोल बॉल विश्व कप के लिए भारतीय महिला एवं पुरुष टीमें मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हो गई हैं। इस प्रतिष्ठित वैश्विक प्रतियोगिता में झारखंड और जमशेदपुर का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है।इस विश्व कप के लिए जमशेदपुर निवासी श्रीकांत साहू का चयन भारतीय पुरुष रोल बॉल टीम में हुआ है।

कोच चंदेश्वर कुमार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण

श्रीकांत साहू टाटा स्टील रोल बॉल स्केटिंग ट्रेनिंग सेंटर में अनुभवी प्रशिक्षक चंदेश्वर कुमार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।यह उल्लेखनीय है कि प्रशिक्षक चंदेश्वर कुमार का अंतरराष्ट्रीय रोल बॉल के क्षेत्र में लंबा और सफल अनुभव रहा है। वह पूर्व में भी कई अंतरराष्ट्रीय रोल बॉल विश्व कप में भारतीय टीम के मुख्य प्रशिक्षक रह चुके हैं, जिनके कुशल नेतृत्व में भारत ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है।श्रीकांत साहू का चयन उनकी कड़ी मेहनत और कोच चंदेश्वर कुमार के प्रभावी मार्गदर्शन का परिणाम है। पूरे शहर और राज्य को भारतीय रोल बॉल टीम और श्रीकांत साहू से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button