BreakingJharkhand INFACTNews

Jharkhand: टाटानगर से संतरागाछी-खातीपुरा (जयपुर) एक्सप्रेस का ट्रायल रन शुरू; सांसद और विधायकों ने दिखाई हरी झंडी

जमशेदपुर: जमशेदपुर और राजस्थान के बीच रेल कनेक्टिविटी को नया आयाम देते हुए सोमवार दोपहर 3:30 बजे टाटानगर स्टेशन से संतरागाछी-खातीपुरा (जयपुर) एक्सप्रेस नई ट्रेन का सफल ट्रायल रन शुरू हुआ।टाटानगर से राजस्थान के खातीपुरा (जयपुर) तक जाने वाली इस ट्रायल ट्रेन को जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी की विधायिका पूर्णिमा साहू और जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

केंद्रीय रेल मंत्री ने ऑनलाइन किया उद्घाटन

संतरागाछी से खातीपुरा के बीच 1,677 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली इस नई ट्रेन का ऑनलाइन औपचारिक उद्घाटन केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया।इस वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद रहे। शुभेंदु अधिकारी भी ऑनलाइन जुड़े।टाटानगर स्टेशन पर आयोजित इस गरिमामय समारोह के दौरान चक्रधरपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, सीनियर डीसीएम, आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट समेत जमशेदपुर की विभिन्न सामाजिक व व्यावसायिक संस्थाओं के दर्जनों प्रतिनिधि मौजूद रहे।

टाटानगर, रांची और गया समेत 29 प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस नई ट्रेन के रूट और स्टॉपेज तय किए गए हैं। संतरागाछी से खातीपुरा (जयपुर) के बीच यह ट्रेन टाटानगर, रांची और गया समेत कुल 29 महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी। इस सीधी ट्रेन सेवा के शुरू होने से जमशेदपुर व आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले मारवाड़ी समाज, व्यापारियों, छात्रों और पर्यटकों को राजस्थान आने-जाने में सीधी और सुगम रेल सुविधा मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button