BreakingMP INFACTNews

Madhya Pradesh: भोपाल आईएसबीटी में भीषण आग, वर्मा ट्रेवल्स की करीब 7 बसें चपेट में

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल में रविवार शाम आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग की चपेट में वर्मा ट्रेवल्स की करीब सात बसें आ गईं। बसों से उठती ऊंची लपटों और धुएं के गुबार को देखकर यात्रियों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग तेजी से फैली और आसपास खड़ी अन्य बसों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

नागपुर-अहमदाबाद-सूरत रूट की बसें प्रभावित

आग से प्रभावित बसों में नागपुर-अहमदाबाद-सूरत रूट पर चलने वाली बसें शामिल बताई जा रही हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद बस मालिक दीपक वर्मा भी मौके पर पहुंचे। आग लगने की घटना के बाद यात्रियों की सभी ट्रिप रद्द कर दी गईं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

आग लगने के कारणों का पता नहीं

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। शुरुआती जानकारी में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। संपत्ति को हुए नुकसान का आधिकारिक आकलन भी सामने नहीं आया है। आग लगने के कारणों और नुकसान की वास्तविक स्थिति का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button