Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: हजारीबाग में नदी के कुएं से मिला लापता युवक का शव, हत्या की आशंका से सनसनी

हजारीबाग: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बभनबे पुल के नीचे नदी में बने कुएं से एक युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला।मृतक की पहचान ओरिया निवासी गंन्दोरी पासवान के पुत्र उज्ज्वल पासवान के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, उज्ज्वल शादीशुदा था और उसका एक बच्चा भी है।

दुर्गापूजा की अष्टमी से लापता था युवक

परिजनों ने बताया कि उज्ज्वल पासवान दुर्गापूजा की अष्टमी के दिन से लापता था। उसकी तलाश के दौरान गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। अब उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद परिवार ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हजारीबाग भेज दिया। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button