Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: कैलाश नगर में नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई,पारिवारिक माहौल में संपन्न हुआ दुर्गा पूजा महोत्सव

जमशेदपुर: लौहनगरी जमशेदपुर में शारदीय नवरात्र के समापन और विजयादशमी के पावन पर्व पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन का दौर जारी है। इसी क्रम में बर्मामाइंस स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा एवं काली पूजा समिति, कैलाश नगर में बुधवार को नम आँखों से माँ दुर्गा को भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान पूरा क्षेत्र मां के जयकारों से गूंज उठा।

300 से अधिक महिलाओं ने खेली सिंदूर की होली

विसर्जन से पूर्व पंडाल में पारंपरिक और उत्साह से परिपूर्ण अनुष्ठान संपन्न हुए। कैलाश नगर की 300 से अधिक परिवारों की महिलाओं ने पारंपरिक रूप से ‘सिंदूर खेला’ की रस्म निभाई। महिलाओं ने मां को सिंदूर अर्पित कर अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं और स्थानीय निवासियों ने बड़ी संख्या में मां के विसर्जन जुलूस में हिस्सा लिया। इस दौरान भक्तों की आँखें नम थीं, लेकिन सभी के मन में अगले बरस फिर आने की उम्मीद और मां के प्रति अटूट आस्था नजर आई।

अनुशासित और पारिवारिक माहौल में संपन्न हुआ आयोजन

समिति के सचिव अभिमन्यु सिंह चौहान ने बताया कि इस वर्ष का दुर्गा पूजा महोत्सव पूरी तरह से पारिवारिक और अनुशासित माहौल में मनाया गया। पूरे नवरात्र के दौरान प्रतिदिन संध्या आरती, भजन-कीर्तन और बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें पूरी कॉलोनी के परिवारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।समिति ने इस सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों, दानदाताओं, स्थानीय निवासियों और विशेष रूप से जिला प्रशासन के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

विसर्जन जुलूस में शामिल रहे गणमान्य लोग

प्रतिमा विसर्जन और शोभायात्रा के दौरान कैलाश नगर के तमाम गणमान्य लोग और समिति के कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से जुटे रहे। इस भव्य आयोजन में मुख्य रूप से ललेश सिंह (अध्यक्ष), अभिमन्यु सिंह चौहान (सचिव),विजय प्रकाश सिंह, रामकिशोर मिश्रा, संजय सिंह, भूषण सिंह, भोला क्षेत्री, मनजीत सिंह,श्री प्रकाश सिंह, अशोक सिंह, राघव शरण सिंह, बृजेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, बी. एन. सिंह,ममता शंकर सिंह, सुबोध सिंह, श्रीनिवास शर्मा, श्री प्रकाश जायसवाल और ओमप्रकाश सिंह सहित समस्त कैलाश नगर वासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button