BreakingJharkhand INFACTNews

Jharkhand: आदित्यपुर के आसंगी चेकडैम में फिर दो युवक डूबे, अंधेरा होने पर रेस्क्यू ऑपरेशन रोका गया

आदित्यपुर: आरआईटी थाना क्षेत्र के आसंगी स्थित खरकई नदी के चेकडैम में रविवार को एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। चेकडैम में नहाने के दौरान दो युवक डूब गए। डूबे युवकों की पहचान मिरूडीह निवासी शुभम शर्मा और बनतानगर निवासी सोनू लोहार के रूप में बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों की तलाश शुरू कराई गई। देर शाम तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिलने और अंधेरा बढ़ने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की जानकारी मिलते ही दोनों युवकों के परिजन और आसपास के लोग बड़ी संख्या में चेकडैम के पास पहुंच गए। युवकों के डूबने की खबर से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।अंधेरा होने के कारण रविवार शाम तलाशी अभियान रोक दिया गया। सोमवार सुबह दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

दो महीने में तीसरा बड़ा हादसा

आसंगी चेकडैम में लगातार हो रहे हादसों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 4 जुलाई 2026 को यहां नहाने के दौरान दो किशोर डूब गए थे, जिनकी मौत हो गई थी।इसके करीब एक महीने बाद अगस्त में एनआईटी जमशेदपुर के बीटेक छात्र मीर तनवीर हसन की भी इसी चेकडैम में डूबने से मौत हो गई थी। घटना के चार दिन बाद उसका शव सोनारी के दोमुहानी से बरामद किया गया था।

डेंजर जोन घोषित होने के बावजूद फिर हादसा

लगातार हादसों के बाद अगस्त में जिला प्रशासन ने आसंगी चेकडैम को डेंजर जोन घोषित करते हुए प्रवेश वर्जित करने संबंधी चेतावनी बोर्ड लगाया था।इसके बावजूद रविवार को दो और युवकों के डूबने की घटना सामने आई है। लगातार हो रही घटनाओं ने चेकडैम में सुरक्षा उपायों और प्रतिबंधों के प्रभावी क्रियान्वयन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button