Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: घाटशिला में चेकिंग के दौरान दो युवक गिरफ्तार,13.12 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

जमशेदपुर/घाटशिला: पूर्वी सिंहभूम जिले की घाटशिला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 13.12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। मामले में घाटशिला थाना में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

ग्रामीण एसपी शुभम के अनुसार, पुलिस को 29 अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि मुसाबनी क्षेत्र से कुछ युवक ब्राउन शुगर लेकर घाटशिला थाना क्षेत्र में बिक्री के उद्देश्य से आने वाले हैं।सूचना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। एसडीपीओ विकास कुमार लागुरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घाटशिला थाना क्षेत्र के अमाईनगर पुलिया के समीप घेराबंदी की।

तलाशी के दौरान बरामद हुई ब्राउन शुगर

पुलिस ने मौके पर दो संदिग्ध युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 13.12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके बाद दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की हुई पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जय महानंद (19 वर्ष) और आकर्षित कुमार (19 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों मुसाबनी थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।पुलिस ने आरोपियों के पास से एक काले रंग की मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जब्त मोबाइल फोन और वाहन को जांच के लिए कब्जे में लिया गया है।

छापेमारी टीम में शामिल रहे पुलिसकर्मी

कार्रवाई में एसडीपीओ विकास कुमार लागुरी के अलावा सहायक थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार मुंडा, पुलिस अवर निरीक्षक रजनीश आनंद और प्रेम कुमार निषाद, सहायक अवर निरीक्षक आलोक कुमार सहित घाटशिला थाना के रिजर्व गार्ड के जवान शामिल रहे।

नशे के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद ब्राउन शुगर कहां से लाई गई थी और इसके अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका क्या है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नशे के अवैध नेटवर्क के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button