BreakingJharkhand INFACTNews

Jharkhand: सड़क हादसे में चांडिल के 19 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

चांडिल: जमशेदपुर के डिमना के पास रविवार तड़के हुए सड़क हादसे में चांडिल बाजार निवासी रोहित दास (19 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। रोहित डिमना स्थित एक कॉल सेंटर में काम करता था और रविवार सुबह ड्यूटी के लिए घर से निकला था। इसी दौरान डिमना मोड़ के पास वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया।

परिवार का सबसे बड़ा बेटा था रोहित

बताया गया कि रोहित दास अपने परिवार का सबसे बड़ा बेटा था और घर के भरण-पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था। उसकी असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

एक साल पहले शुरू की थी कॉल सेंटर में नौकरी

परिजनों के अनुसार, रोहित ने करीब एक साल पहले ही डिमना स्थित कॉल सेंटर में काम शुरू किया था। वह नियमित रूप से ड्यूटी के लिए घर से आता-जाता था। करीब एक महीने पहले ही उसने नई बाइक खरीदी थी।

हादसे के बाद चांडिल में पसरा मातम

सड़क दुर्घटना की खबर फैलते ही चांडिल बाजार क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने रोहित की मौत पर गहरा दुख जताया। परिवार के लोगों ने हादसे की जांच कर अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता लगाने की मांग की है।पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र में उपलब्ध सुरागों और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button