जमशेदपुर। फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टाटा स्टील ने जमशेदपुर हाफ मैराथन के 11वें संस्करण की घोषणा की है। इस वर्ष आयोजन की थीम ‘रन फॉर द ग्रीनर टुमॉरो’ यानी ‘हरित भविष्य के लिए दौड़’ रखी गई है। मैराथन की खास पहल के तहत प्रत्येक पंजीकृत प्रतिभागी के नाम पर एक पौधा लगाया जाएगा। आयोजन में कुल 9.18 लाख रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है।पिछले एक दशक में यह मैराथन शहर के प्रमुख खेल आयोजनों में अपनी जगह बना चुकी है। इसमें धावकों, परिवारों, फिटनेस प्रेमियों और विभिन्न वर्गों के लोगों की भागीदारी लगातार बढ़ी है। पिछले संस्करण में 4200 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया था।
हर प्रतिभागी के नाम पर होगा पौधरोपण
इस बार पर्यावरण संरक्षण को मैराथन से जोड़ने के लिए विशेष पहल की गई है। प्रत्येक पंजीकृत धावक के नाम पर एक पौधा लगाया जाएगा। प्रतिभागियों को बाद में पौधरोपण स्थल पर जाकर अपने योगदान को देखने का अवसर भी मिलेगा।इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के संदेश को मैराथन के दिन तक सीमित न रखकर लंबे समय तक लोगों से जोड़ना है। दौड़ के दौरान प्लास्टिक का उपयोग कम करने के लिए बायोडिग्रेडेबल ग्लास का इस्तेमाल भी किया जाएगा।टाटा स्टील के उपाध्यक्ष, कॉरपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदर रामम ने प्रेस वार्ता में कहा कि जमशेदपुर हाफ मैराथन अब केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, सामुदायिक सहभागिता और सामूहिक जिम्मेदारी का उत्सव बन चुकी है। उन्होंने खेल के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य, सामाजिक विकास और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।
हाफ मैराथन, 10 किमी और 5 किमी की दौड़
मैराथन के 11वें संस्करण में हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की जाएगी। इसके अलावा 2 किलोमीटर की दौड़ भी जारी रहेगी। इस बार पहली बार 5 किलोमीटर दौड़ में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को भी मेडल दिया जाएगा।
तीन प्रमुख श्रेणियों में होगी प्रतियोगिता, कुल 9.18 लाख रुपये के पुरस्कार
इस मैराथन में विभिन्न आयु वर्ग और फिटनेस स्तर के लोगों के लिए तीन मुख्य श्रेणियां निर्धारित की गई हैं, जिसमें कुल 9.18 लाख रुपये की आकर्षक पुरस्कार राशि रखी गई है:
हाफ मैराथन (पुरुष एवं महिला वर्ग):
प्रथम स्थान: ₹1,00,000
द्वितीय स्थान: ₹75,000
तृतीय स्थान: ₹51,000
चतुर्थ स्थान: ₹31,000
पंचम स्थान: ₹11,000
10 किलोमीटर दौड़ (पुरुष एवं महिला वर्ग):
प्रथम स्थान: ₹51,000
द्वितीय स्थान: ₹41,000
तृतीय स्थान: ₹31,000
चतुर्थ स्थान: ₹21,000
पंचम स्थान: ₹11,000
5 किलोमीटर दौड़ (पुरुष एवं महिला वर्ग):
प्रथम स्थान: ₹10,000
द्वितीय स्थान: ₹8,000
तृतीय स्थान: ₹7,000
चतुर्थ स्थान: ₹6,000
पंचम स्थान: ₹5,000
समूह पंजीकरण पर छूट, 15 नवंबर तक नाम वाला रेस बिब
अधिक से अधिक लोगों को आयोजन से जोड़ने के लिए समूह पंजीकरण पर छूट की व्यवस्था की गई है। 15 नवंबर या उससे पहले पंजीकरण कराने वाले प्रतिभागियों को उनके नाम वाले रेस बिब उपलब्ध कराए जाएंगे।टाटा स्टील ने नागरिकों, धावक समूहों, शैक्षणिक संस्थानों, कॉरपोरेट संगठनों और परिवारों से बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की है। इस वर्ष आयोजन में आईएचसीएल हॉस्पिटैलिटी पार्टनर के रूप में जुड़ा है।
खेल और पर्यावरण संरक्षण का साझा संदेश
टाटा स्टील के अनुसार, खेल और सामुदायिक विकास उसकी राष्ट्र निर्माण की सोच का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। कंपनी जमशेदपुर में खेल सुविधाओं के विकास, प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और जमीनी स्तर पर खेल कार्यक्रमों के माध्यम से लंबे समय से योगदान दे रही है।जमशेदपुर हाफ मैराथन का 11वां संस्करण इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए फिटनेस, सामुदायिक सहभागिता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पह
