Jharkhand: बाबा रामदेव पहुंचे हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा, दिवंगत रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

रामगढ़/नेमरा। योग गुरु स्वामी रामदेव रविवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री की दिवंगत माता रूपी सोरेन के स्मृति में आयोजित श्रद्धा कर्म भोज में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।स्वामी रामदेव ने दिवंगत रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिजनों से मुलाकात की तथा इस दुख की घड़ी में अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

बाबा रामदेव ने ईश्वर से दिवंगत रूपी सोरेन की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने मुख्यमंत्री और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताई।

परिजनों ने जताया आभार

स्वामी रामदेव के नेमरा पहुंचने और संवेदनाएं व्यक्त करने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा उनके परिजनों ने आभार प्रकट किया। इस दौरान दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने का सिलसिला जारी रहा।

Exit mobile version