जमशेदपुर: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा एवं काली पूजा समिति, कैलाश नगर के पूजा पंडाल का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटन समारोह में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके कर-कमलों से पूजा पंडाल का उद्घाटन संपन्न हुआ।
ललेश सिंह ने की समारोह की अध्यक्षता

उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष ललेश सिंह ने की, जबकि मंच का संचालन समिति के सचिव अभिमन्यु सिंह चौहान ने किया।इस अवसर पर विजय प्रकाश सिंह, रामकिशोर मिश्रा, संजय सिंह, भूषण सिंह, भोला क्षेत्री, अशोक सिंह, प्रकाश सिंह, ओम प्रकाश सिंह, वीरेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, शंकर सिंह, रोशन सिंह, टिंकू मिश्रा, शुभम मिश्रा और सुधीर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम में कैलाश नगर के निवासी, महिलाएं और अन्य श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए।
सप्तमी, अष्टमी और नवमी को मिलेगा निःशुल्क भोग
समिति की ओर से जानकारी दी गई कि दुर्गा पूजा के अवसर पर सप्तमी, अष्टमी और नवमी, तीनों दिन श्रद्धालुओं के बीच निःशुल्क भोग का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।समिति की इस पहल का उद्देश्य पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सहभागिता बढ़ाना और बच्चों को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना है।
पूजा आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह
कैलाश नगर में पूजा पंडाल के उद्घाटन के साथ ही दुर्गा पूजा का उत्साह देखने को मिला। समिति के पदाधिकारियों ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।