Jharkhand: जन्माष्टमी पर बदला नो-एंट्री का समय, शाम 4 बजे से रात 2 बजे तक भारी वाहनों की एंट्री बंद

जमशेदपुर: 4 सितंबर को होने वाली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिला प्रशासन ने शहर में भारी वाहनों के परिचालन और नो-एंट्री के समय में बदलाव किया है। प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, शाम 4 बजे से मध्य रात्रि 2 बजे तक शहर में सभी भारी वाहनों का परिचालन और प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।

शाम 4 बजे से लागू रहेगा नो-एंट्री

जन्माष्टमी के दौरान शहर में श्रद्धालुओं की भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने यह व्यवस्था लागू की है। निर्धारित समय के दौरान भारी वाहनों को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।यह प्रतिबंध 4 सितंबर को शाम 4 बजे से मध्य रात्रि 2 बजे तक प्रभावी रहेगा।

सिटी बसों को प्रतिबंध से रखा गया मुक्त

जिला प्रशासन ने शहर के अंदर चलने वाली सिटी बसों को इस पाबंदी से मुक्त रखा है। यानी निर्धारित नो-एंट्री अवधि के दौरान शहर के भीतर संचालित सिटी बसों का परिचालन जारी रहेगा।प्रशासन का उद्देश्य जन्माष्टमी के दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखना और श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी से बचाना है।

Exit mobile version