Bihar: बिहार शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया स्थगित, बीपीएससी टीआरई-4 के 32388 पदों के लिए कल से शुरू होना था प्रोसेस

पटना: बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग ने चौथे चरण की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा टीआरई -4 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया फिलहाल स्थगित कर दी है। शिक्षा विभाग के अंतर्गत 32,388 शिक्षक पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होनी थी।

प्रक्रियात्मक बदलाव के कारण आवेदन स्थगित

बीपीएससी की ओर से परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कुछ प्रक्रियात्मक बदलावों के कारण टीआरई-4 के आवेदन की शुरुआत को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।इस फैसले के बाद शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने की तैयारी कर रहे हजारों अभ्यर्थियों को अब नई तारीख का इंतजार करना होगा।

1 सितंबर से शुरू होना था ऑनलाइन आवेदन

टीआरई-4 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू होनी थी। अभ्यर्थी आवेदन से संबंधित दस्तावेज और जरूरी जानकारी तैयार कर रहे थे। लेकिन आयोग की नई सूचना के बाद आवेदन प्रक्रिया अगली सूचना तक रोक दी गई है।आयोग ने स्पष्ट किया है कि नई तारीख घोषित होने के बाद ही अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

जल्द जारी होगी नई आवेदन तिथि

बीपीएससी ने कहा है कि आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू करने की नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी। हालांकि, फिलहाल आयोग ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि नई तारीख कब से लागू होगी।अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे टीआरई-4 से संबंधित किसी भी अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखें।

32,388 शिक्षक पदों पर होनी है नियुक्ति

टीआरई-4 के माध्यम से बिहार के शिक्षा विभाग में कुल 32,388 शिक्षक पदों पर नियुक्ति की जानी है। आवेदन प्रक्रिया स्थगित होने से भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के बीच असमंजस की स्थिति बन गई है।नई आवेदन तिथि जारी होने के बाद भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

अभ्यर्थी फर्जी अपडेट से रहें सावधान

आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि टीआरई-4 से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए केवल बीपीएससी की आधिकारिक सूचना को ही मान्य मानें। सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से प्रसारित होने वाली अपुष्ट जानकारी के आधार पर आवेदन या परीक्षा से जुड़ा कोई निर्णय न लें।

Exit mobile version