Bihar: 10 हजार पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने की कोशिश करेंगे , सीवी जमा करने को कहा – प्रशांत किशोर

पटना। बांकीपुर से चुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर ने क्षेत्र के पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि बांकीपुर के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए उनकी टीम प्रयास करेगी। इसके लिए उन्होंने बेरोजगार युवाओं के परिजनों से उनका बायोडाटा और सीवी अपने कार्यालय में जमा करने की अपील की है।

10 हजार युवाओं को नौकरी दिलाने की कोशिश

प्रशांत किशोर ने कहा कि यदि किसी परिवार का पढ़ा-लिखा बच्चा नौकरी की तलाश में है तो उसका सीवी और बायोडाटा उनके कार्यालय में जमा कराया जाए। उन्होंने कहा कि कम से कम 10 हजार युवाओं को नौकरी दिलाने की व्यवस्था करने की कोशिश की जाएगी।उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सरकारी नौकरी का वादा नहीं है। उनकी कोशिश बड़ी निजी कंपनियों और अपने संपर्क में मौजूद लोगों के माध्यम से युवाओं को रोजगार दिलाने की होगी।

बड़ी कंपनियों में रोजगार दिलाने पर जोर

प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर के पढ़े-लिखे युवाओं को बड़ी कंपनियों में नौकरी दिलाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि बिहार के किसी भी विधानसभा क्षेत्र की तुलना में यदि सबसे ज्यादा युवाओं को रोजगार मिलेगा तो वह बांकीपुर से होगा।
इसके लिए उनकी टीम के साथ-साथ उनके संपर्क में रहने वाले बड़े लोगों की भी मदद ली जाएगी।

बोले- जीत के बाद कहीं घूम नहीं रहे

अपनी जीत के बाद क्षेत्र में कम नजर आने को लेकर उठ रहे सवालों पर भी प्रशांत किशोर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सवाल कर रहे हैं कि चुनाव जीतने के 5-7 दिन बाद से वह कहां घूम रहे हैं।प्रशांत किशोर ने कहा कि वह कहीं घूम नहीं रहे हैं, बल्कि लोगों का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार दिलाने की योजना की घोषणा करने के लिए ही वह लोगों के बीच पहुंचे हैं।

सरकारी नौकरी का वादा नहीं

प्रशांत किशोर ने रोजगार योजना को लेकर साफ किया कि वह युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने का वादा नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी दिलाना उनके हाथ में नहीं है।उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश ऐसी निजी नौकरियां उपलब्ध कराने की होगी, जिनसे बेरोजगार युवा अपने जीवन का खर्च चला सकें और सम्मान के साथ कमाई कर सकें।

मदद करने वालों से भी सहयोग की अपील

प्रशांत किशोर ने कहा कि अब तक जिन लोगों ने उनसे किसी न किसी रूप में फायदा उठाया है, उन सभी से उन्होंने बांकीपुर के युवाओं को नौकरी दिलाने में सहयोग करने की अपील की है।उन्होंने क्षेत्र के लोगों से कहा कि जिनके बच्चे पढ़े-लिखे हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं, वे उनका सीवी और बायोडाटा लेकर प्रशांत किशोर के कार्यालय में जमा करें, ताकि युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में आगे काम किया जा सके।

Exit mobile version