Entertainment: बिग बॉस 20 का ऐलान, सलमान खान फिर संभालेंगे कमान

मनोरंजन डेस्क: टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ अपने 20वें सीजन के साथ जल्द दर्शकों के बीच लौटने वाला है। मेकर्स ने नए सीजन की आधिकारिक घोषणा कर दी है, जिसके बाद फैंस का उत्साह बढ़ गया है।जियो हॉटस्टार पर शेयर किए गए पोस्ट में लिखा गया है कि “दो दशक बाद भी बिग बॉस सबसे आइकॉनिक शो बना हुआ है।”

सितंबर 2026 से शुरू होगा शो

‘बिग बॉस 20’ का प्रसारण सितंबर 2026 से शुरू होगा। दर्शक इसे कलर्स टीवी पर देख सकेंगे, जबकि ओटीटी पर शो की स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर होगी।

इन सितारों के शामिल होने की चर्चा

हालांकि मेकर्स ने अभी आधिकारिक कंटेस्टेंट्स की सूची जारी नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार इन सेलेब्स के शो में शामिल होने की चर्चा है जिसमे अरबाज पटेल,अर्जुन बिजलानी,भव्या सिंह,जन्नत जुबैर,करण पटेल,मिस्टर फैजू,निया शर्मा,रिद्धिमा गुप्ता,रुरु ठाकुर और सैंटी शर्मा। हालांकि इन नामों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

एक साथ लॉन्च होंगे 6 भाषाओं के एडिशन

इस बार ‘बिग बॉस’ का दायरा और बड़ा होगा। शो के 6 भाषाओं के संस्करण एक साथ लॉन्च किए जाएंगे जिसमे हिंदी – सलमान खान,तमिल – विजय सेतुपति,तेलुगू – नागार्जुन,कन्नड़ – किच्चा सुदीप,मलयालम – मोहनलाल,बांग्ला – सौरव गांगुली।

पिछले सीजन के विजेता रहे गौरव खन्ना

‘बिग बॉस’ के पिछले हिंदी सीजन का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर 2025 को हुआ था, जिसमें गौरव खन्ना विजेता बने थे। वहीं फरहाना भट्ट रनर-अप रही थीं। पिछले सीजन को दर्शकों का शानदार समर्थन मिला था और अब फैंस नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Exit mobile version