मनोरंजन डेस्क : साउथ सुपरस्टार प्रभास ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘फौजी’ की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। प्रभास ने बताया कि फिल्म 3 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।पोस्ट में उन्होंने लिखा, “अज्ञातपर्व का अंत… फौजी 3 दिसंबर 2026 को।” पोस्ट शेयर होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और कुछ ही समय में लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स मिल गए।
‘अज्ञातपर्व’ की शूटिंग पूरी, अब पोस्ट-प्रोडक्शन शुरू
प्रभास की पैन इंडिया फिल्म ‘फौजी’ का शूटिंग शेड्यूल ‘अज्ञातपर्व’ नाम से पूरा हो चुका है। अब फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन तेजी से चल रहा है।फिल्म का निर्देशन हनु राघवपुड़ी ने किया है, जबकि इसका निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स ने किया है। फिल्म को टी-सीरीज प्रस्तुत कर रही है।
दमदार स्टारकास्ट से सजी है ‘फौजी’
फिल्म में प्रभास के साथ कई दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। इनमें शामिल हैं मिथुन चक्रवर्ती,जया प्रदा,अनुपम खेर,विशाल भारद्वाज । निर्माताओं के अनुसार फिल्म भावनात्मक कहानी, भव्य सेट और शानदार विजुअल्स के साथ दर्शकों को एक अलग सिनेमाई अनुभव देगी।
छह भाषाओं में होगी रिलीज
‘फौजी’ को भारत के बड़े दर्शक वर्ग को ध्यान में रखते हुए हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और बांग्ला भाषा में रिलीज किया जाएगा।
‘बाहुबली’ के बाद फिर पीरियड ड्रामा में लौटेंगे प्रभास
‘फौजी’ के जरिए प्रभास एक बार फिर ‘बाहुबली’ के बाद बड़े पीरियड ड्रामा में नजर आएंगे। फिल्म को अब तक की उनकी सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक माना जा रहा है।फिल्म के निर्माता नवीन यरनेनी, वाई. रवि शंकर और भूषण कुमार हैं।
प्रभास के पास कई बड़े प्रोजेक्ट
प्रभास आने वाले समय में कई बड़ी फिल्मों में दिखाई देंगे। उनकी आगामी फिल्मों में ‘सालार 2’ सहित कई बड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं। ऐसे में ‘फौजी’ को उनके करियर की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक माना जा रहा है।
