Bihar: पटना में छात्रा से छेड़छाड़ की कोशिश, होटल के कमरे से खींचकर ले जाने का आरोप

पटना: बिहार की राजधानी पटना में छात्रा की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बेगूसराय की एक छात्रा पॉलिटेक्निक की परीक्षा देने पटना आई थी, जहां होटल में ठहरने के दौरान उसके साथ कथित रूप से छेड़छाड़ और जबरन ले जाने की कोशिश की गई।

पिता की मौजूदगी में होटल के कमरे से खींचने का आरोप

जानकारी के अनुसार रात के समय नशे में धुत एक युवक होटल के कमरे तक पहुंच गया और छात्रा को पिता की मौजूदगी में जबरन खींचकर ले जाने की कोशिश करने लगा। घटना के दौरान छात्रा और उसके पिता ने शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी वहां से भागने लगा।

मीडिया के सामने रो पड़े छात्रा के पिता

घटना के बाद पीड़ित छात्रा के पिता ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी पीड़ा बयान की। बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए वह भावुक हो गए और फूट-फूटकर रो पड़े।

रूपसपुर थाना पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

मामले की सूचना मिलने के बाद रूपसपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और होटल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद पटना के होटलों की सुरक्षा व्यवस्था और आंतरिक निगरानी को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि होटलों में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं होने से इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं।

Exit mobile version