Bihar INFACTBreakingNews

Bihar: बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की बड़ी जीत,भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को 19,324 वोटों से हराया

पटना: चुनाव रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर ने बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए जन सुराज पार्टी को उसका पहला विधायक दिला दिया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को 19,324 वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया।

मतगणना के दौरान प्रशांत किशोर ने अधिकांश राउंड में लगातार बढ़त बनाए रखी और एकतरफा जीत हासिल की।

किसे मिले कितने वोट?
प्रशांत किशोर (जन सुराज) – 64,151 वोट
नीरज कुमार सिन्हा (भाजपा) – 44,827 वोट
रेखा गुप्ता (राजद) – 14,273 वोट

राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता को कुल वैध मतों का एक-छठा हिस्सा भी नहीं मिला, जिसके कारण उनकी जमानत जब्त हो गई।

32 राउंड में केवल तीन बार आगे रही भाजपा

मतगणना के 32 राउंड में भाजपा उम्मीदवार केवल चौथे, 29वें और 30वें राउंड में ही प्रशांत किशोर से आगे रह सके। बाकी 29 राउंड में जन सुराज उम्मीदवार ने बढ़त बनाए रखी।

वोट शेयर में बड़ा बदलाव

इस उपचुनाव में प्रमुख दलों का वोट प्रतिशत इस प्रकार रहा—

जन सुराज – 49.22%
भाजपा – 34.41%
राजद – 10.96%

विश्लेषण के अनुसार, नवंबर 2025 के विधानसभा चुनाव की तुलना में भाजपा का लगभग 28 प्रतिशत और राजद का करीब 18 प्रतिशत वोट शेयर घटा है।

नोटा भी 19 उम्मीदवारों से आगे

बांकीपुर उपचुनाव में कुल 25 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें से 22 अन्य उम्मीदवारों में कोई भी 1,000 वोट तक नहीं पहुंच सका। दो उम्मीदवार 100 वोट का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके।वहीं, नोटा को 646 वोट मिले, जो 19 उम्मीदवारों से अधिक रहे।

बिहार की राजनीति में जन सुराज की मजबूत एंट्री

प्रशांत किशोर की जीत को बिहार की राजनीति में जन सुराज पार्टी की बड़ी सफलता माना जा रहा है। यह जीत पार्टी के लिए राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इससे जन सुराज को विधानसभा में पहली बार प्रतिनिधित्व मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button