Bihar: अररिया में आंधी-बारिश से तबाही, कई जिलों में हीटवेव का कहर

बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। भीषण गर्मी के बीच अररिया जिले में शनिवार देर रात तेज आंधी और झमाझम बारिश ने भारी तबाही मचा दी।रात करीब 12 बजे आई तेज आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ और बिजली के पोल गिर गए। बिजली के तार टूट गए,टिन की छतें उड़ गईं,ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। इस वजह से कई इलाकों में घंटों तक आवागमन बाधित रहा और बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

ग्रामीण इलाकों में ज्यादा नुकसान

आंधी-तूफान का सबसे ज्यादा असर ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिला, जहां कच्चे घरों को नुकसान पहुंचा,दुकान की गुमटियां क्षतिग्रस्त हुईं,जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई। बिजली विभाग के अनुसार, पेड़ गिरने से कई फीडरों की सप्लाई बाधित हुई है और बहाली का काम जारी है।

फसलों पर मिला-जुला असर

तेज आंधी और बारिश का असर खेती पर भी पड़ा है।मक्का फसल को भारी नुकसान हुआ है। वहीं मूंग और जूट फसल को फायदा मिला है। लगातार तीसरी बार आई आंधी-बारिश से किसान खासे परेशान हैं।

आगे भी जारी रहेगा मौसम का उतार-चढ़ाव

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में फिलहाल मौसम का यह बदलाव जारी रहेगा।अगले 2–3 दिनों तक आंधी-बारिश के आसार।21 जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी।

इन जिलों में लू का प्रकोप

जहां एक ओर कई जिलों में बारिश का अलर्ट है, वहीं दूसरी ओर बक्सर,भोजपुर,भभुआ,रोहतास,औरंगाबाद और अरवल में भीषण गर्मी और लू का असर जारी रहेगा।

लोगों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को तेज आंधी के दौरान घर में रहने,खुले स्थानों और पेड़ों से दूर रहने और बिजली उपकरणों से सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Exit mobile version