रांची : राजधानी के लालपुर थाना क्षेत्र में सहेली की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गई एक महिला डेंटिस्ट के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उसे नशीला पदार्थ मिला पिज्जा खिलाकर बेसुध किया गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने आरोपी दानिश को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है।
वारदात का घटनाक्रम: दोस्ती के नाम पर धोखा
पीड़िता मूल रूप से जमशेदपुर की रहने वाली है और रांची में रहकर मास्टर इन डेंटल सर्जरी की तैयारी कर रही है।9 अप्रैल को पीड़िता की सहेली ने उसे अपने जन्मदिन की पार्टी में लालपुर स्थित फ्लैट पर बुलाया। शाम 5 बजे वह वहां पहुंची, जहाँ तीन युवक और दो युवतियां मौजूद थे।रात 8 बजे केक काटने के बाद दानिश ने पीड़िता को पिज्जा दिया। इसे खाने के बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेसुध होकर बगल के कमरे में आराम करने चली गई।आरोप है कि इसी दौरान दानिश ने कमरे में घुसकर छात्रा की लाचारी का फायदा उठाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
अस्पताल में भर्ती होने पर खुला राज
अगली सुबह होश आने पर पीड़िता अपने हॉस्टल लौट गई, लेकिन उसकी स्थिति (मानसिक और शारीरिक) बिगड़ती चली गई।11 अप्रैल को गंभीर हालत को देखते हुए पीड़िता के एक अन्य दोस्त शिवम ने उसे आर्किड अस्पताल में भर्ती कराया।अस्पताल प्रबंधन द्वारा सूचना मिलने के बाद लालपुर पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया और मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज की।
पुलिस की कार्रवाई: बंगाल से दबोचा गया आरोपी
लालपुर पुलिस ने इस मामले में जीरो टॉलरेंस दिखाते हुए तकनीकी सेल की मदद ली।वारदात के बाद आरोपी दानिश अपनी पहचान छिपाने के लिए पश्चिम बंगाल भाग गया था।पुलिस की एक विशेष टीम ने बंगाल में छापेमारी कर दानिश को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अब इस कोण से भी जांच कर रही है कि क्या पार्टी में मौजूद अन्य चार लोगों को इस साजिश की जानकारी थी या उन्होंने आरोपी की मदद की।
