Jharkhand INFACTNews

दक्षिण पूर्व रेलवे के नए जीएम अनिल कुमार जैन होंगे ,रेलवे बोर्ड ने जारी किया आदेश

जमशेदपुर:भारतीय रेलवे के सबसे महत्वपूर्ण और रणनीतिक जोनों में से एक, दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक का पदभार अब अनिल कुमार जैन संभालेंगे। रेलवे बोर्ड द्वारा 8 अप्रैल 2026 को जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, केंद्र सरकार की नियुक्ति समिति ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है।

कौन हैं अनिल कुमार जैन?

1990 बैच के IRSEE (Indian Railway Service of Electrical Engineers) अधिकारी अनिल कुमार जैन का करियर उपलब्धियों से भरा रहा है।उन्होंने वर्ष 2021 में राजकोट मंडल के रेल प्रबंधक के रूप में उत्कृष्ट कार्य किया।वे अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना जैसी महत्वपूर्ण शहरी परिवहन परियोजनाओं से भी जुड़े रहे हैं। उन्हें प्रशासनिक प्रबंधन के साथ-साथ रेलवे के तकनीकी और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र का गहरा अनुभव है।

सेवानिवृत्ति के बाद नई नियुक्ति

दक्षिण पूर्व रेलवे में यह स्थायी नियुक्ति अनिल कुमार मिश्रा के 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद हुई है। मिश्रा के रिटायरमेंट के बाद से अतिरिक्त महाप्रबंधक सौमित्रो मजूमदार अस्थायी रूप से इस जिम्मेदारी को संभाल रहे थे। अनिल कुमार जैन के पदभार ग्रहण करते ही यह कमान पूरी तरह उनके हाथों में आ जाएगी।

रणनीतिक महत्व और आने वाली चुनौतिया

कोलकाता मुख्यालय वाला दक्षिण पूर्व रेलवे झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के औद्योगिक बेल्ट को जोड़ता है। नए जीएम के सामने कई महत्वपूर्ण लक्ष्य होंगे जिसमें कोयला, स्टील और खनिज परिवहन के मामले में देश के सबसे व्यस्त नेटवर्क को और अधिक कुशल बनाना।ट्रेनों के समय पर परिचालन और रेल सुरक्षा को मजबूत करना। लंबित परियोजनाओं को समय पर पूरा करना और स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का विस्तार करना।दक्षिण पूर्व रेलवे का सीधा असर जमशेदपुर (टाटानगर) जैसे प्रमुख औद्योगिक केंद्रों पर पड़ता है, ऐसे में नए जीएम की प्राथमिकताओं पर स्थानीय उद्यमियों और यात्रियों की नजरें टिकी रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button